भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तरकाशी में कांग्रेस पर जमकर बोला हमला,कहा-कांग्रेस ने किया राम मंदिर को लटकाने व भटकाने का काम

उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज गंगा-यमुना की आरती और चंदन लगाकर पूजा कर रहे हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने राम मंदिर को लटकाने और भटकाने का काम किया। कहा कि हाथी के दांत खाने के कुछ और दिखाने के कुछ और होते हैं। खुशी इस बात की हो रही है कि इसी बहाने भाजपा ने उनको भारतीय संस्कृति की याद तो दिलाई।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रचार अभियान के तहत यहां रामलीला मैदान में पार्टी प्रत्याशी सुरेश चौहान के पक्ष में चुनावी माहौल बनाते हुए कहा कि भाजपा गरीबों की पार्टी है। भाजपा ने काम किया है, करेगी और आगे भी करती रहेगी। नड्डा ने केंद्र सरकार की तमाम विकास योजनाओं को आंकड़ों के साथ जनता के समक्ष रखते हुए कहा कि आजाद भारत में पहली बार 45 करोड़ जनधन खाते खोले गए।

mostbet

कोरोनाकाल में हाहाकार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 करोड़ महिलाओं के खाते में राहत राशि डालने का काम किया। उन्होंने कहा कि ये कोई भाषण की बात नहीं है,बल्कि विकास की एक गाथा है। जिसको भाजपा ने पूरी शिद्दत के साथ पूरे देश में आगे बढ़ाने का काम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here