
उत्तराखंड के कांग्रेस विधायक और भाजपा के दाईत्व धारी के बीच जमकर हुवा विवाद , गालीगलौज का आरोप लगाकर पुलिस को दी गई तहरीर ।
आपको बता दे कि कल पिरान कलियर हज हाउस में हज यात्रियों के टीकाकरण का कार्यक्रम चल रहा था उसी दौरान उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने हज कमेटी के अध्यक्ष पर कार्यक्रम को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगा डाला बस फिर क्या था विवाद बढ़ा तो कांग्रेस विधायक फुरकान और हज समिति के अध्यक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच मंच पर ही खुले आम धक्कामुक्की आरम्भ हो गई। जैसे तैसे सुरक्षाकर्मियों और कुछ लोगों ने उन्हें शांत कराया। तो हज कमेटी के अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ गालीगलौज का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर तक दे डाली दी ।
दरसल मैं हज यात्रियों के लिए सोमवार को हज हाउस में टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ओर टीकाकरण लेट होने से परेशान लोगों ने दोपहर लगभग एक बजे के टीकाकरण शुरू होने पर हंगामा आरम्भ कर दिया था । तभी विधायक फुरकान अहमद जो कि देर तक वक्ताओं का भाषण चलने से नाराज थे, वे फिर मंच पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास करने लगे। विद्यायक फुरकान का आरोप था कि हज समिति के अध्यक्ष भाषणबाजी कर कार्यक्रम को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। बस इसी बीच मंच पर मौजूद हज समिति के अध्यक्ष शमीम आलम ने उनके हाथ से माइक छीन लिया। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी,से बात धक्कामुक्की तक पहुंच गई।
बहराल गलती किसी की भी हो चाहे कांग्रेस विधायक की हो या त्रिवेंद्र सरकार के दाईत्व धारी की वहा की जनता सब जानती है। पर ये जनता के नेता ये नही जानते की इनकी इस तरह की हरकतों से जनता के बीच इनका संदेश अच्छा नही जाता।





