बड़ा विमान हादसा : सेना का जहाज़ हुआ हादसे का शिकार..85 लोग थे विमान में सवार… विमान के उड़े परखच्चे..

पूर्वी एशियाई देश फिलीपींस में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. स्थानीय ख़बरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि फिलीपींस में आर्मी (सेना ) का एक हवाई जहाज़ क्रेश हो गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विमान में 85 लोग सवार थे.

जानकारी के मुताबिक फिलीपींस की वायुसेना (पीएएफ) का एक C-130 विमान, जिसमें 85 लोग सवार थे, रविवार की सुबह पाटीकुल सुलू के पास हादसे का शिकार हो गया. खबर है कि विमान जब सुलू प्रांत में जिलो द्वीप पर उतरने की कोशिश कर रहा था, उसी समय विमान में आग लग गई. विमान जमीन पर गिरने के बाद आग के गोले में तब्‍दील हो गया.

देश के सैन्य प्रमुख सिरिलिटो सोबेजना ने हादसे की जानकारी मीडिया को देते हुए बताया कि यह हादसा दक्षिणी फिलीपींस में हुआ.आर्मी चीफ ने आगे कहा कि विमान में 85 लोग सवार थे.बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्‍त विमान में 85 लोग सवार थे. फिलीपींस के सैन्य प्रमुख सिरिलिटो सोबेजना ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा दक्षिणी फिलीपींस में हुआ. मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 लोगों को अब तक सुरक्षित निकाला जा चुका है।

विमान गिरने की खबर मिलते ही वहां पहुंचे अधिकारियो ने आग बुझाने का काम शुरू किया. अभी तक विमान से 15 लोगों को जिंदा निकाला जा चुका है. ये जानकारी अभी तक नहीं लगी है कि आखिर विमान में हादसा हुआ कैसे. फिलहाल विमान के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here