
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि
उत्तर प्रदेश सरकार का एक और तानाशाही पूर्ण कदम। पहले लखीमपुर खीरी जाने से श्रीमती Priyanka Gandhi Vadra को रोका गया, उन्हें अवैधानिक व गैर कानूनी तरीके से डिटेन किया गया। जब प्रियंका जी ने अपनी अघोषित गिरफ्तारी पर सवाल उठाए तो अब कुछ आईपीसी की झूठी धाराएं लगाकर उनको गिरफ्तार किया गया है। #कांग्रेस की गिरफ्तारी व तानाशाहीपूर्ण रवैये से घबराने वाली नहीं है। सारा देश, #लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में प्रियंका गांधी जी के साथ खड़ा है और जिस जेल में भी प्रियंका गांधी को रखेंगे, जहां भी प्रियंका गांधी को रखा जाएगा और अब तो #सीतापुर चलो अभियान होता है या जहां कहीं वो प्रियंका गांधी जी को रखेंगे, वहां चलो अभियान चलेगा और आप हमें गिरफ्तार करिए और हम उत्तर प्रदेश में आकर के जेलें भरने का काम करेंगे।




