
बडी ख़बर
हरिद्वार रेप व हत्या की घटना के फरार सहअभियुक्त राजीव यादव को भी उत्तराखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार में हुई दिल दहलाने वाली नाबालिग के साथ रेप व हत्या की घटना के फरार सहअभियुक्त राजीव यादव को उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर से अरेस्ट कर लिया गया है।
घटना के बाद से हरिद्वार में आरोपी की फरारी पर बवाल मचा हुआ था
आपको बताते चले कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर
डीआईजी नीरू गर्ग हरिद्वार में केम्प कर रही थी जबकि डीजीपी ने कल ही स्पष्ट कर दिया था धरती हों या पाताल हम आरोपी को खोज निकाला लाएंगे 





