
केवल 48 दिन होगा कुंभ मेला फरवरी के अंत मे विधिवत अधिसूचना होगी जारी
हरिद्वार में 2021 में होने जा रहे कुंभ का आयोजन इस बार केवल 48 दिन का ही होगा। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कुंभ का आयोजन मुख्य तौर पर मार्च से अप्रैल के बीच किया जाएगा। सरकार फरवरी अंत में मेले की विधिवत अधिसूचना जारी करेगी।आपको बता दे कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने इसकी तैयारी की है।ओर भविष्य में जिस प्रकार के स्थिति होगी उसके अनुसार सरकार कुछ और भी निर्णय ले सकती है ,बदल सकती है !





