
बड़ी ख़बर :
केदारनाथ धाम में मौसम खराब होने से सभी हेली सेवाएं बंद, जाने फिर कब से शुरू होगी।
आपको बता दे कि
केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाली अव सभी नौ हवाई कंपनियों ने अपनी सेवाएं फिलहाल बंद कर दी है। ओर अब कहा जा रहा है कि ये सभी हवाई सेवाएं सितंबर माह में फिर शुरू होंगी। बता दे कि इस बार 16 मई से केदारनाथ के लिए हवाई सेवाएं शुरू हुई थी। मगर क्षेत्र में मानसून के दस्तक के चलते केदारनाथ में इन दिनों पूरी घाटी में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसकी वजह से हेलीकॉप्टर का उड़ान भरना संभव नहीं है।
जानकारी अनुसार इंण्डोकाप्टर व थम्बी एविऐशन समेत दो हेली कंपनियां जुलाई तक अपनी सेवाएं दे रही थी, लेकिन अब लगातार खराब मौसम के चलते सभी नौ कंपनियों ने हवाई सेवाएं बंद कर दी है। अब अभी मिली जानकारी के अनुसार सितंबर के महीने ही फिर से हवाई सेवाएं शुरू होंगी।
केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी बरसात होने पर यात्रियों को यात्रा नही कराई जाएगी ,मौसम खुलने के बाद ही यात्रा होगी। क्योकि केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसात के दौरान भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुवा है जिसको लेकर ये फैसला लिया गया है।