पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दिल्ली से निकले कुछ देर में देने जा रहे है धरना बोले सरकार ने कानों में उंगली डाल दी है

 पूर  मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लिखा है कि  मैं अभी  दिल्ली से रुड़की होकर देहरादून के लिए चला हूँ। रास्ते में  उत्तम_शुगर_मिल आयेगी,  किसानों के गन्ने का मूल्य अभी तक घोषित नहीं हुआ है। किसान बेचैन हैं, पहले से ही दु:खी किसान व्यग्रता में और दु:खी हो रहा है। मैं लगातार गन्ना खरीद मूल्य घोषित करने की मांग उठा रहा हूँ, सरकार ने कानों में उंगली डाल दी है। मैं प्रतीकात्मक विरोध के लिए थोड़ी देर उत्तम चीनी मिल के गेट पर धरना देना चाहता हूंँ, यह एकांगी धरना होगा, अकेले मैं बैठूंगा क्योंकि रास्ते में मेरे पास और कोई उपाय नहीं है या तो किसी  किसान के गन्ने के खेत में बैठूं, नहीं तो फिर चीनी मिल पर ही क्यों न बैठूं तो मैं चीनी मिल के गेट पर ही बैठूंगा।
“जय गन्ना किसान, जय उत्तराखंड”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here