श्री सनातन धर्म भजन गायकी प्रतियोगिता का भव्य समापन, प्रतियोगिता में अलग अलग वर्ग के विजेता को 10 हज़ार , 7500, 5000 हज़ार रुपये प्रदान किये गए बधाई ।

*श्री सनातन धर्म भजन गायकी प्रतियोगिता का भव्य समापन*

pin up pinup

देहरादून 17 अगस्त 2019 : देहरादून की प्राचीन धार्मिक और सामाजिक संस्था श्री सनातन धर्म धर्माथ समिति एवं श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर आयोजित ‘वार्षिक भजन गायन प्रतियोगिता 2019’ का भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन आई आर डी टी सभागार में किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूल से और स्वयं आये लगभग 150 से अधिक प्रतिभागियों में से फाइनल में पहुंचे 15 प्रतिभागियों के बीच उच्च स्तरीय मुकाबला हुआ । तीनो वर्गो में अलग अलग आयु वर्ग के प्रतियोगियों ने अपनी प्रस्तुति से सभागार में श्रोताओं को भक्ति के रसधार से मंत्र मुग्ध किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राजपुर खजानदास जी द्वारा संस्था के प्रधान राकेश ओबेरॉय एवम संस्था के अन्य पदाधिकारियों राजीव बेरी, अम्बरीश ओबेरॉय, अशोक विंडलास, गुलशन खुराना, यशवंत दत्ता, राजू पूरी, धर्मी मिश्रा, इंदु दत्ता की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में पुरुस्कार वितरण का शुभारंभ किया ।

भजन प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि ने संस्था द्वारा हर वर्ष आयोजित किये जा रहे भजन प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के और भी कार्यक्रम प्रदेश में अन्य जगह भी आयोजित किये जाने चाहिए, यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी में अध्यात्म के प्रति रुचि जाग्रत करते है साथ ही उनकी प्रतिभाओ को सही मंच प्रदान करते है । संस्था के आराधन राकेश ओबेरॉय द्वारा जनता के लिए किये जा रहे धार्मिक, शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यो द्वारा जनता का भला हो रहा है ।

*भजन अध्यात्म से रुकेगा पलायन*

संस्था के प्रधान राकेश ओबेरॉय ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि हैं यहाँ भजन गायन, अध्यात्म द्वारा पलायन रोक जा सकता है । कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की युवा पीढ़ी को एक अच्छा मंच प्रदान करना है एवं भक्ति गायन का पर्यटन में योगदान द्वारा पर्यटन विकास एवं व्यवसाय की संभावानाओं को भी विकसित करना है ।

*माँ नंदा देवी की जागर की प्रस्तुति*

शिक्षा विभाग के वित्त सचिव एवं उत्तराखंड के स्थापित गायक दरबान नैथवाल द्वारा माँ नंदा देवी के जागर की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया ।

*निर्णायक मंडल का किया धन्यवाद*

संस्था के सचिव विपिन नागलिया ने अपने धन्यवाद संबोधन में सभी श्रोताओं, मुख्य अतिथि, कार्यक्रम संयोजिका एवं मंच संचालिका एवं प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल का धन्यवाद किया ।

*प्रतियोगिता में तीनों वर्गो में निम्न विजेता रहे :*

*ग्रुप ए :*

1. परलिश
2. आरव मिश्रा
3. सिमरन रावत

*ग्रुप बी*

1. ध्रुवित
2. अलभ्य बडोनी
3. क्षितिजा मिश्रा

*ग्रुप सी*

1. ऋषभ जोशी
2. जयंत रावत
3. सागर चावरिया

प्रतियोगिता में हर वर्ग में प्रथम पुरस्कार विजेता को 10 हज़ार , द्वितीय पुरुस्कार विजेता को 7500 हज़ार एवं तृतीय पुरुस्कार विजेता को 5000 हज़ार रुपये प्रदान किये गए।

इस अवसर पर राकेश ओबेरॉय, विपिन नागलिया, अम्बरीश ओबेरॉय, गुलशन खुराना, राजीव बेरी, अशोक विंडलास , यशवंत दत्ता, विशाल गुप्ता, अश्वनी गोयल, जितेंद्र कपूर राजू पूरी, धर्मी मिश्रा एवं इंदु दत्ता उपस्थित रहे ।

बधाई सबको।इस सफल  कार्यक्रम के  लिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here