
2 अक्टूबर 2020
आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शहीदों को किया नमन।
2 अक्टूबर जहां गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में 2 अक्टूबर का दिन शहादत के रूप में जाना जाता है
19 94 को आज ही के दिन निहत्थे दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों को यूपी पुलिस ने अपना शिकार बनाया था जिसमें 7 आंदोलनकारी शहीद हो गए थे कई आंदोलनकारी इस घटना में घायल हुए आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने भी उत्तराखंड आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को नमन किया केजरीवाल ने अपने ट्वीट के जरिए आंदोलन के दौरान हुए शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।







