उत्तराखंड में सरकारी के बाद अब निजी कालेजों में भी 12 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित

देहरादून: कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए सरकार ने अहम फैसला लिया है। सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों, डिग्री कालेजों समेत उच्च शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार से 12 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है। ये अवकाश उन पर्वतीय क्षेत्रों के डिग्री कालेजों में भी लागू होगा, जहां ग्रीष्मावकाश के स्थान पर शीतावकाश होता है। सरकार के इस फैसले से बढ़ते कोरोना संक्रमण से खौफजदा शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को राहत मिली है।

इससे पहले बीती तीन मई को शासनादेश जारी कर राज्य के सभी विश्वविद्यालयों व डिग्री कालेजों को अग्रिम आदेशों तक बंद रखने को कहा गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने शासन को पत्र लिखकर कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए बीती पांच मई से 12 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित करने का अनुरोध किया था। शुक्रवार सुबह शासन ने आनन-फानन में आदेश जारी कर सिर्फ 105 सरकारी डिग्री कालेजों के लिए ग्रीष्मावकाश घोषित किया था। इसके बाद शासन ने आदेश संशोधित कर सभी अनुदानित अशासकीय डिग्री कालेजों, राज्य व निजी विश्वविद्यालयों और इनसे संबद्ध समस्त निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में भी ग्रीष्मावकाश लागू किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here