बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर आप का प्रदर्शन,घडे फोड़कर जताया विरोध,सीएम से मांगा इस्तीफा, तो बोले भाजपा के मीडिया प्रभारी चौहान- नौटंकीबाज़ आप के झांसे में नहीं आएगी उतराखण्ड की जनता

देहरादून: कुंभ में कोरोना जांच में हुए बड़े घोटाले को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बीजेपी के घोटालों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए बीजेपी नेताओं के भर चुके पाप के घड़े को सांकेतिक घड़ा फोड़कर प्रदर्शन किया । तो वहीं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने आप के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झूठ परोसने में माहिर आम आदमी पार्टी की नौटंकी में उतराखण्ड की जनता नहीं आने वाली है।

mostbet

बता दें कि आप कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया और सीएम के इस्तीफे की मांग के साथ सभी जांचों का ऑडिट समेत घोटाले की न्यायिक जांच की मांग की । राजधानी देहरादून में भी सभी विधानसभाओं के आप कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया । आप कार्यकर्ता सुबह 11.30 बजे बलबीर रोड, देना बैंक से बीजेपी प्रदेश कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया । बीजेपी कार्यालय से पहले आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका । इसके बाद सभी आप कार्यकर्ता वहीं जमा हो गए ,और वहीं बैठकर उन्होंने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बीजेपी के राज में हुए कुंभ फर्जीवाडे में पाप के घडे फोडकर जमकर प्रदर्शन भी किया। आप कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सीएम के इस्तीफे की मांग के साथ सभी जांचों का ऑडिट समेत पूरे घोटाले की न्यायिक जांच की मांग की।बड़ी संख्या में प्रदर्शन में पहुंचे आप कार्यकर्ताओं की इस दौरान पुलिस कर्मियों से नौक झौंक भी हुई।

इस दौरान आप उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि, अब बीजेपी के पाप का घडा पूरी तरह भर चुका है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी ने उत्तराखंड को लूट का अड्डा बना दिया है। कुंभ में बीजेपी नेताओं की सांठगांठ से एक निजी लैब को कोरोना जांच का ठेका दिया गया ,जिससे फर्जी जाचों के नाम पर लाखों लोगों की जान से खिलवाड करते पूरे विश्व में उत्तराखंड की साख को बट्टा लगाया। उन्होंनें कहा प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा खुद मुख्यमंत्री के पास है इसलिए इस घोटाले के बाद नैतिक रूप से उनको इस्तीफा दे देना चाहिए।

दूसरी और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रदर्शन पर कहा कि आप प्रदेश में अपना राजनैतिक अस्तित्व तलाश रही है और तरह तरह के ढोंग और प्रलाप कर रही है। जबकि कोरोना काल में उसकी सच्चाई  सामने आ चुकी है। कथित ईमानदारी का दम्भ भरने वाली पार्टी के भ्रमित कर्यकर्ताओ को कोरोना के दौरान दिल्ली की अव्यवस्थाओं को लेकर अपने नेतृत्व से पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में टेस्टिंग सबसे कम और यहाँ तक की फर्जीवाड़ा तक सामने आया। वहीं संक्रमण और डेथ रेट के मामलो में दिल्ली टॉप पर है।

 चौहान ने कहा कि देश में सबसे अधिक दयनीय हालत दिल्ली में है। तमाम तरह के झूठे दावे और यहा तक की अदालत तक को भी गुमराह करने में केजरीवाल सरकार पीछे नहीं रही। लेकिन रोजाना झूठ परोसने में पीछे नहीं। जहां तक उतराखण्ड का सवाल है तो सरकार के बेहतर प्रबंधन के कारण कोरोना पर काफी हद तक काबू किया है। हरिद्वार् में आरटीपीसीआर रिपोर्ट में गड़बड़ी का संज्ञान खुद सरकार ने लिया और वर्तमान में एसआइटी जांच कर रही है। जल्द ही रिपोर्ट आएगी और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इसलिए आप और कांग्रेस में मुद्दे को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही है।

आप भी राजनैतिक ज़मीन सेवा कार्य के बजाय धरना प्रदर्शन के जरिये हासिल करना चाहती है, लेकिन जनता उसके पाखंड को बेहतर ढंग से जानती है। दिल्ली के मोहल्ला कलीनिक करोड़ों खर्च होने के बाद ऐन मौके पर काम नहीं आए तो सरकार ने लोगो को आक्सीमीटर और दवा पहुचाने के बजाय शराब की होम डिलीवरी को प्राथमिकता दी।
अपनी राजनैतिक नौटंकी के जरिये लोगो के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर एक तरह से वह सामाजिक प्रदूषण भी फैला रही है। उन्होंने कहा कि आप का सिद्धान्त है कि झूठ परोसे और इसे अभियान के तौर पर जोर जोर से समूह में बोले,लेकिन सच सच ही रहता है। यही कारण है कि आप दिल्ली से बाहर कहीं ज़मीन नहीं तलाश पायी। अक्सर दुष्प्रचार के जरिये चल रही पार्टी पर अब कोई भरोसा नहीं कर रहा है और उसकी स्थिति भी बिना पायलेट के जहाज जैसी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here