
त्रिवेंद्र सरकार ने केंद्र की गाइडलाइन को ही हूबहू किया लागू, आज महत्वपूर्ण बैठक अगली चुनौती 20 अप्रैल
आपको बता दे कि लॉकडाउन 2 बुधवार से उत्तराखंड में लागू हो गया है। त्रिवेंद्र सरकार ने केंद्र की गाइडलाइन को राज्य में हूबहू लागू कर दिया है।
वही त्रिवेंद्र सरकार का फोकस अब 20 अप्रैल के बाद मिलने वाली आंशिक राहत पर है। इसके लिए सरकार ने उच्च अधिकारियों को पूरा प्लान तैयार करने का आदेश दे दिया है।
उत्तराखंड मैं अंतरजनपदीय आवाजाही सहित व्यावसायिक और शैक्षणिक संस्थानों आदि को बंद रखने की व्यवस्था जारी है
तो हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
तो 20 के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि की गतिविधियों को जारी रखा जाएगा। किसानों को अपने उत्पाद बेचने और खेती के लिए सामग्री खरीदने की सहूलियत दी गई है। इसके अलावा मनरेगा से संबंधित कामकाज शुरू करने के लिए भी संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की ओर से सभी जिलों को यह निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, सरकार की असल तैयारी 20 अप्रैल के बाद मिलने वाली आंशिक राहत पर है। प्रदेश के नौ जिले ऐेसे हैं, जहां कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार इन जिलों में 20 अप्रैल के बाद कई तरह की छूट दी जा सकती है।






