
उत्तराखंडः राहगीर को बचाने की कोशिश में पेड़ से टकराई बोलेरो, कांग्रेस नेता की हादसे में मौत
ख़बर है कि एक राहगीर को बचाने की कोशिश में कांग्रेस नेता बलकार सिंह की बोलेरो पेड़ से टकरा गई। ये हादसा यूपी के नगोई-बीसलपुर मार्ग पर हुआ। जहा घायलावस्था में उन्हें पहले बीसलपुर और फिर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्होंने इलाज़ के दौरान तोड़ दिया।
दुःखद ख़बर है कि ऊधमसिंह नगर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रतापपुर निवासी बलकार सिंह (64) पुत्र अजीत सिंह गुरुवार को शाहजहांपुर स्थित अपने फार्म हाउस पर जाने के लिए वे अपनी बोलेरो से सुबह लगभग 11 बजे घर से निकले थे।
वही दोपहर बाद उनके मोबाइल से किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि बीएसपुर में उनकी बोलेरो एक राहगीर को बचाने की कोशिश में पेड़ से टकरा गई है और वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस पर परिजनों ने उस व्यक्ति से जल्द उपचार कराने का आग्रह किया, जिसके बाद उन्हें बीसलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में कम सुविधाओं के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था
फिर बलकार सिंह के पुत्र मंदीप सिंह और अन्य परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शाम करीब छह बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दुःखद सड़क हादसे से पूरे परिवार मे दुःखो का पहाड़ टूट गया है तो कांग्रेस परिवार मे भी दुःख की लहर है।




