खुलासा : पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत ‘अप्राकृतिक’, अब हत्या का केस हुवा दर्ज।

 

mostbet

बडी ख़बर है आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि शेखर तिवारी की मौत अप्राकृतिक थी। वही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। जिसने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। वही क्राइम ब्रांच ने हत्या का केस अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है।


आपको बता दे कि जानकारी के अनुसार आज दिन में क्राइम ब्रांच की टीम और वरिष्ठ अधिकारी डिफेंस कॉलोनी स्थित रोहित के घर पर पहुंचे थे।पूरी टीम रोहित के घर की जांच से मौत की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है।

वही दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्व. एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ‘अप्राकृतिक मौत’ की बात सामने आई है।

जिसके बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या का मामला) के तहत मामला दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here