
भगवान सिंह की रिपोर्ट
ख़बर दुःखद है आपको बता दे कि कोटद्वार से आये युवक की गंगा में डूबने से हुई मौत हो गई और ये हादसा सेल्फी खीचने के दौरान हुआ वही विदेशी प्रयटकों ने युवक को बचाने के लिए प्रयास किये पर उन्हें निराशा ही हाथ लगी
पूरी ख़बर
विस्तार से
आपको बता दे कि ऋषिकेश रामझूला मस्तराम घाट पर रविवार को एक युवक की सेल्फी लेते समय गंगा में डूबने से मौत हो गई आपको बता दे कि थाना लक्षमण झूला क्षेत्र के रामझूला मस्तराम घाट की घटना बताई जा रही है।
ख़बर है कि चार लोग कोटद्वार से ऋषिकेश घूमने आए थे।
तब उसी दौरान मस्तराम घाट पर सेल्फी लेने के लिए गंगा नदी के निकट पहुंचे युवकों में से
एक साथी सेल्फी खीचते समय अचानक ही गंगा में गिर गया ओर देखते ही देखते गहरे पानी मे समा गया । उसके बाद उसके साथियो ने शोर मचाया तो वहीं नजदीक में विदेशी पर्यटक वहां मौजूद थे जिन्होंने युवक को बचाने का भरपूर प्रयास किया पर दुःखद वो उसे बचा ना सके ।
युवक की पहचान आशीष जदली पुत्र बिशम्बर दत्त जदली कोटद्वार के रूप में हुई
मित्र पूलिस ने थाना लक्षमण झूला राम झूला क्षेत्र में गंगा के किनारे सेल्फी लेना और स्नान करना प्रतिबंद किया गया ऐसे में लोगो का गंगा किनारे जाना ओर सेल्फी लेना भी प्रशासन की लापरवाही की ओर इशारा करता है
वही गंगा किनारे प्रतिबंधित घाट ओर क्षेत्रो में सुरक्षा की क्या व्यवस्था है क्योंकि ये कोई पहला मामला नही अनेको बार अनजान लोगों को गंगा में डूबने से अपनी जान गवानी पड़ी है
बहराल रिपोटर ने रिपोर्ट दी है अपनी पर इस रिपोर्ट के बाद
बोलता उत्तराखंड आप सब से हाथ जोड़कर निवेदन करता है कि आप यही नही कही भी जाये पर सेल्फी के चक्कर में वो काम ना करे जो आपकी जान पर बन जाये।
सुरक्षा के लिहास से जो भी निर्देश दिये गए है उनका आदर से पालन करे।
वहां अपनी तेज़ी ना दिखाए।
ओर सभी को जागरूक भी करे।
क्योंकि आपकी चूक या भूल या किसी की बात को ना समझने वाली आदत आपको तो दर्द देगी ही साथ ही आपके परिवार को वहां लाकर खड़ा कर देगी जहा से उनके चेहरे की मुस्कान को वापस लाना मुश्किल होगा




