
आपको बता दे कि रविवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी में भाजपा के गढ़वाल लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। ओर इस मौके पर भाजपा के लोकसभा प्रभारी कैलाश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को उत्तराखंड की जनता ने जमकर तारीफ की है।

वही उन्होंने कहा कि गढ़वाल से प्रधानमंत्री का नाता किसी से छिपा नहीं है। ओर प्रधानमंत्री मोदी 8 अप्रैल को श्रीनगर में विशाल जनसभा करेंगे। जिसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वही गड़वाल सीट पर भाजपा का प्रत्याशी 22 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

आपको बता दे कि नामांकन की प्रक्रिया को लेकर भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि गढ़वाल लोकसभा की 14 विधानसभाओं में विधानसभा प्रभारी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य चुनाव कार्यालय पौड़ी में खोला जाएगा।

वही इस मौके पर गढ़वाल लोकसभा सीट के संयोजक मातबर सिंह रावत, सहसंयोजक चंडीप्रसाद भट्ट, उच्चशिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत, विधायक पौड़ी मुकेश कोली, यमकेश्वर ऋतु खंडूडी, रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, कर्णप्रयाग सुरेंद्र सिंह नेगी, बद्रीनाथ महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष पौड़ी शैलेंद्र बिष्ट, रुद्रप्रयाग विजय कपरवाण, नीरज पांथरी, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद थे। आपको बता दे कि जब पीएम मोदी श्रीनगर में विशाल रेली के बीच मे होंगे तब देखना ये होगा कि वे मनीष खंडूड़ी के लिए क्या बोलते नज़र आएंगे क्योंकि मनीष खंडूड़ी जर्नल खडूडी के बेटे है और खंडूड़ी आज भी ओर आगे भी भाजपा के ही रहेंगे।





