
देहरादून शहर कोतवाल के मौसेरे भाई
की देहरादून में गोली मारकर हत्या।
आपको बता दे कि आज राजधानी देहरादून में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गर्इ। वही इस हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी गई है
पूरी ख़बर विस्तार से आपको बता दे कि सोमबार देहरादून में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गर्इ है। इस हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
वही अब तक कि शुरुआती जांच में मालूम चला है कि युवक प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था और बताया जा रहा है कि वो देहरादून शहर के कोतवाल एसएस नेगी की मौसी का बेटा है। ख़बर है कि वसंत विहार के शुक्लापुर में सड़क किनारे सुबह एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सिटी मौके पर पहुंची। फिर उस युवक की पहचान जय करन रौतेला के रूप में हुई है। ख़बर है कि जय की हत्या रविवार की देर रात की गई है। जो अब तक मालूम चला है उसके अनुसार गोली उसके सिर पर मारी गई है, वही उसके पास से एक खोखा भी बरामद हुवा है।

मीडिया को जो मालूम चला है उसके अनुसार जय को रात लगभग नौ बजकर 40 मिनट पर शिवपुरी में एक चाय की दुकान पर देखा गया था। वह उस समय वह एक अन्य युवक के साथ कार से निकला था। देहरादून शहर के कोतवाल भी मौके पर पहुंचे वही जय की कार भी प्रेमनगर से बरामद कर ली गई इस पूरी घटना पर पुलिस तेज़ी से जांच और पड़ताल पर जुट गई है ।





