उत्तराखंड का कुमाऊं मंडल तीन सड़क हादसों से दहला, स्कूल बस भी हुई शिकार
हल्द्वानी। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन राज्य के किसी न किसी इलाके से सड़क हादसे की खबरे सामने आती रहती है। आज उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में तीन सड़क हादसे हो गए। एक हादसे का शिकार स्कूल बस भी हुई है।
कालाढूंगी थाना क्षेत्र में दो और हल्द्वानी तहसील रोड पर एक हादसा हुआ है। जिसमें दो की दर्दनाक मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। पहला हादसा कालाढूंगी रामनगर मार्ग में टेढ़ी पुलिया पर हुआ। जहां एक वैन पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।
दूसरे हादसे में कालाढूंगी-चकलुवा देवीपुरा चैराहे पर बाइक व स्कूल बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में रतनपुर निवासी युवक के बस के नीचे कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं तीसरे हादसे में हल्द्वानी तहसील परिसर के निकट खड़ी रोडवेज बस में अनियंत्रित होकर एक कार घुस गई। देर रात हुए इस हादसे में एक की मौत हो गई है।