
खबर है कि एस आर्इटी की जांच में चार और शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण-पत्र फर्जी पाए गए हैं। ओर उन शिक्षकों को एसआइटी कार्यालय देहरादून तलब किया गया है। इन चारों में दो शिक्षक भगवानपुर ब्लॉक, एक बहादराबाद और एक लक्सर ब्लॉक का बताया जा रहा है आपको बता दे कि
एसआइटी देहरादून की ओर से शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की जांच की जा रही है। ओर ये जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती जा रही है। वैसे ही ऐसे शिक्षकों के नाम सामने आ रहे हैं, जिन्होंने फर्जी प्रमाण-पत्रों के आधार पर नौकरी हासिल की है। आपको बता दे कि अभी तक हरिद्वार के 28 शिक्षकों के प्रमाण-पत्र जांच में फर्जी पाए जा चुके हैं। ओर उनके खिलाफ मुकदमें तक दर्ज हो चुके हैं। आपको ये भी बता दे कि लगातार एसआइटी की जांच अब भी जारी है।
जिसमें चार और शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण-पत्र फर्जी निकले हैं। एसआइटी ने उन सभी चारों के संबंध में शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है। साथ ही 30 नवंबर को इन चारों शिक्षकों को एसआइटी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है। यहां पर शिक्षक एसआइटी के समक्ष अपने प्रमाण-पत्रों को लेकर सफाई दे सकेंगे।
ख़बर है कि जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि एसआइटी की जांच में चार शिक्षकों के प्रमाण-पत्र फर्जी पाए जाने की बात सामने आई है।
बहराल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय खुद लगातार इस पूरे प्रकरण पर खुद भी नज़र बनाये हुए है ।





