
आपको बता दे ख़बर है कि एक युवती ने सिडकुल पुलिस के दो कांस्टेबलों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। उस युवती का आरोप है कि हरिद्वार पुलिस के आला अफसर भी उसकी शिकायत पर सुनवाई करने की बजाय पुलिसकर्मियों को संरक्षण दे रहे हैं।
वही जानकारी अनुसार एसओ सिडकुल देवराज शर्मा ने लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है।
जानकारी अनुसार सोमवार को प्रेस क्लब में खुद को पीड़िता बता रही युवती ने सिडकुल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। ख़बर ये निकल कर आई कि युवती ने जून माह में एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
ओर आरोप है कि उसी जांच के सिलसिले में उसकी मुलाकात एक दारोगा से हुई। दारोगा ने उसे एक दिन पुलिस लाइन के पास बयान लेने की बात कहकर बुलाया। आरोप है कि दारोगा के साथ मौजूद रहे दो कांस्टेबल ने जबरन झाड़ियों में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
तब से वह पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही है। ख़बर है कि एसओ सिडकुल देवराज शर्मा ने बताया कि युवती के आरोप निराधार है।
सिपाहियों पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत हैं। वहीं एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में यह मामला आया है, इसकी जांच कराई जाएगी। बहराल अब देखना ये होगा कि क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच हो हो पाएगी ओर जो युवती ने आरोप लगाए सच है या झूठ । ये भी जांच के बाद ही मालूम चलेगा ।




