
ख़बर हरिद्वार से है जहा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 27 सितंबर को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे. आपको बता दे कि शाह सुबह लगभग 10:00 बजे देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे उसके बाद वही से हरिद्वार के लिए उड़ान भरेंगे जानकारी अनुसार अमित शाह योग गुरु स्वामी रामदेव की पतंजलि योगपीठ में आचार्यकुलम भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे हैं।
पर राजनीतिक गलियारों मे ख़बर है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का ये हरिद्वार दौरा राजनीतिक मायनों में भी काफी अहम माना जा रहा है। आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले स्वामी रामदेव ने एक निजी समाचार चैनल में यह बयान दिया था कि वह 2019 में किसी भी पार्टी और खासकर बीजेपी का चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। रामदेव का ये बयान सोशल मीडिया से लेकर हर खबरिया चैनल मे वायरल हो गया था अब कयास लगाए जा रहे हैं कि शाह की बाबा रामदेव से यह मुलाकात इन बढ़ रही दूरियों को कम करने का रास्ता भी हो सकता है।
उधर उत्तराखंड बीजेपी का संगठन भी अमित शाह के तय कार्यक्रम को लेकर अंतिम तैयारियों में जुटा है . पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट की माने तो उन्होंने शाह के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बातचीत की है. हालांकि, उनका कहना है कि अभी पार्टी के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष का कोई कार्यक्रम नहीं आया है. लेकिन अमित शाह के दौरे को लेकर वह खासे उत्साहित हैं. भट्ट ने कहा कि वह अपनी पूरी तैयारी के साथ पार्टी अध्यक्ष से मिलेंगे।
बहराल अमित शाह का योग गुरु रामदेव से मुलाकात के कही मायने निकाले जा रहे है । पूरा भारत जानता है कि 2014 के लोकसभा चुनाव मे योग गुरु रामदेव की अपनी ही महत्वपूर्ण भूमिका थी । दुसरी बात ख़ास ख़बर ये है कि बीजेपी के लिए इस बार ये हरिद्वार लोकसभा की सीट बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योकि जिस तरह से बीजेपी हाईकमान का बार बार हरिद्वार मे शिरकत ओर पीएम मोदी का बीच बीच मे उत्तराखंड आना । ये सब इत्फ़ाक नही हो सकता है। कुछ तो है जो समय आने पर बाहर निकलकर आएगा पर हलचल अभी से तेज़ है ।और सियासी गलियारों मे चर्चा का बाज़ार गर्म है।






