
ख़बर खटीमा जनपद से है जहा सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आपको बता दे कि आए दिन सड़क हादसे में किसी न किसी की जान जा रही है ओर ये हाल पूरे उत्तराखंड का भी है अब तक 17 सालो पर नज़र डालें तो लगभग 25 हज़ार से ज्यादा लोगो की मौत सड़क हादसे मे ही गयी है। आपको बता दे कि ताजा मामला खटीमा के बरी गांव का है, जहां तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर हो गई इस हादसे में बाइक सवार ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है.
ख़बर है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और वह साइकिल से टकरा गई. इस दौरान दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए. बाइक सवार अंकित सिंघल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में साइकिल सवार घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
जानकारी अनुसार डॉक्टर बंसल ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट पुलिस के पास भेज दिया गया है. इस जनपद में भी लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती ही जा रही है, जिसमें हर दिन किसी न किसी की जान जा रही है ओर अधिक दुर्घटना का कारण लापरवाही सामने निकलकर आती है।




