देहरादून के इस स्कूल में कोरोना का आंतक 6 छह छात्राओं में पाया गया कोरोना का सक्रमण , स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप

राजधानी देहरादून में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पांव पसारने लगा है। देहरादून के नामचीन वेल्हम गर्ल्स हाईस्कूल की छह छात्राओं में कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप की स्थिति बन गई। स्कूल में एक साथ छह छात्राओं के संक्रमित मिलने से जहां स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया, वहीं स्वास्थ्य महकमा भी सकते में आ गया।
स्कूली छात्राओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल व आसपास के इलाकों को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाने की भी स्वास्थ्य विभाग तैयारी में है। यह पहली बार नहीं है, जब राजधानी के किसी स्कूल में छात्र-छात्राओं के कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं

एक ही स्कूल में छह छात्राओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भौचक है।

mostbet

आपको बता दें कि जिन छह छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में छात्राएं कहां और कैसे कोरोना संक्रमित हो गईं, इसकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here