
राजपुर रोड से भाजपा प्रत्याशी विधायक खजान दास ने डीएल रोड क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इससे पहले उन्होंने डालनवाला में कमरा बैठक कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान विधायक खजान दास ने कहा कि भाजपा बस्ती में रहने वाले परिवारों को उनका हक दिलाएगी।
जब बस्तियों पर उजड़ने का संकट खड़ा हो गया था तब भी भाजपा ने अध्यादेश लाकर बस्तियों को बचाया है और बस्तियों को नियमित भी भाजपा करेगी। भाजपा ने अपने दृष्टिपत्र में भी इसका जिक्र किया है। कहा कि भाजपा जो वायदा करती है, उसको पूरा भी करती है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय थापा, राहुल कुमार, अजय तिवारी, कमल शर्मा, अजय आकाश, रानी सैनी आदि मौजूद रहे।







