उत्तरकाशी रामलीला मैदान पहुंचे जेपी नड्डा, लता मंगेशकर को किया याद, कहा ममता की थीं प्रतीक

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए अपने दो दिवसीय दौरे के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तरकाशी पहुंचे। रामलीला मैदान उत्तरकाशी पहुंचे जेपी नड्डा ने मंच से सबसे पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर ममता व मानवता की प्रतीक थी।

इसके बाद नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि रही है। महावीर चक्र परमवीर चक्र की श्रृंखला यहां के वीरों ने अर्जित की है। ऐसे वीरों को मैं नमन करता हूं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में हैं। आज रविवार को उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित करने के बाद नड्डा सात फरवरी को भी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई जिलों में जनसभा और डोर टू डो प्रचार करेंगे।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here