उत्तराखण्ड के पहाड़ में पांच साल की मासूम को तेंदुआ ने बनाया निवाला, आठ अक्टूबर को भी एक बच्‍चे का किया था शिकार गांव में आक्रोश

ख़बर नैनीताल से है जहा ज्योलीकोट क्षेत्र में तेंदुए ने आंगन में खेल रही बच्ची पर हमला बोल दिया। जिसके बाद यह देखकर स्वजनों में हड़कंप मच गया। उनके हो हल्ला करने पर तेंदुआ भाग गया। जबकि हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे कृष्‍णा अस्‍पताल हल्‍द्वाना हल्द्वानी लाया गया। यहां चिकित्‍सकों मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।
बता दे कि जानकारी के अनुसार ज्योलीकोट के चोपड़ा निवासी मुन्ना सिंह जीना की लगभग
पांच साल की बेटी राखी आंगन में खेल रही थी।
शाम लगभग छह बजे अचानक तेंदुआ आ धमका और बच्ची पर झपट पड़ा
संयोग से स्वजन बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर बाहर आ गए और हो हल्ला सुनकर तेंदुए को भगा दिया।
गंभीर रूप से घायल मासूम को वे उपचार के लिए हल्द्वानी के कृष्‍णा अस्‍पताल में लाए।
जहां चिकित्‍सकों ने मासूम को देखते ही मृत घोषित कर दिया। अस्‍पताल के डॉ हरभन सिंह ने बताया कि अस्‍पताल लाने से पहले ही बच्‍ची की मौत हो चुकी थी।
बता दे कि आठ अक्टूबर को तेंदुए ने चोपड़ा ग्राम सभा के ही मटियाली गांव में ढाई साल के बच्चे को निवाला बना लिया था।

तब वन विभाग के लगाए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया था।

mostbet

उत्तराखण्ड के पहाड़ में पांच साल की मासूम को तेंदुआ ने बनाया निवाला, आठ अक्टूबर को भी एक बच्‍चे का किया था शिकार गांव में आक्रोश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here