राहुल गांधी ,सोनिया गांधी आप भी सुन लो: धामी ने कहा एक गलती कांग्रेस हाईकमान कर रहा है बार बार क्या है क्या है वो गलती आप भी जाने

राहुल गांधी ,सोनिया गांधी आप भी सुन लो पुकार धामी ने कहा एक गलती कांग्रेस हाईकमान कर रहा है
क्या है वो गलती आप भी जाने

 

mostbet

 

उत्तराखंड कांग्रेस में सीएम के चेहरे का मुद़्दा एक बार फिर से उछल गया है
आपको बता दे कि शनिवार को दून आए धारचूला विधायक हरीश धामी ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत को सीएम का चेहरा घोषित कर देना चाहिए।
कांग्रेस सरकार तो बना ही रही है, लेकिन रावत को भावी सीएम घोषित करने से कांग्रेस की सीटें 57 के भी पार जा सकती हैं।

यमुना कालोनी में मीडिया से बातचीत में धामी ने कहा कि हाईकमान को यह फैसला लेने में देर नहीं करनी चाहिए। धामी ने कहा कि हाल में कुछ सर्वे आए हैं। इनमें हरीश रावत को सबसे लोकप्रिय बताया गया।
जबकि पार्टी के प्रति रुझान कम दिखा। इन चीजों से सभी को समझना चाहिए। यदि हाईकमान रावत को सीएम का चेहरा घोषित करने का ऐलान कर देता है तो आम मतदाता के मन से सभी संशय खत्म हो जाएंगे।
हाईकमान को सीधा सीधा कह देना चाहिए कि रावत के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। एक सवाल के जवाब में धामी ने कहा कि जिसे यह फैसला पंसद नहीं है, तो फिर वो जाता है चला जाए। क्या दिक्कत है? जो हमेशा कांग्रेस के प्रति वफादार रहा है, उसे तो हाईकमान को तरजीह देनी ही चाहिए।

हाईकमान ने सामुहिक निर्णय ही तय किया: प्रीतम
पूर्व सीएम हरीश रावत को सीएम का चेहरा बनाने के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का स्टैंड यथावत हैं। धामी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रीतम ने कहा कि एक ही बात को बार बार कहना उचित नहीं है। इस मुद्दे पर हाईकमान निर्णय ले चुका है कि चुनाव सामुहिक नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे। मैं अब भी उस पर कायम हूं। बकौल प्रीतम, यह विषय हाईकमान के स्तर है। हाईकमान जो तय करेगा वो पार्टी के हर कार्यकर्ता को स्वीकार्य होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here