
उत्तराखंड :उपनल कर्मचारियों , भाई लोगो 15 तारीख का दिन होगा ओर आपका मामला कैबिनेट में होगा ( ये हो सकता है फैसला)

धामी सरकार की ओर से उपनल कर्मचारियों के मसले पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की उप समिति का गठन किया गया है।
इस समिति में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत भी शामिल हैं
वही सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। कर्मचारियों को रुका मानदेय भी मिलेगा। इसके लिए सरकार 15 सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाएगी

बता दे कि
दो से ढाई हजार रुपये प्रति माह का लाभ मिल सकता है उपनल कर्मचारियों को
कैबिनेट में लगेगी उपसमिति की रिपोर्ट पर मुहर
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के मुताबिक मंत्रिमंडलीय उप समिति 15 सितंबर की कैबिनेट की बैठक में अपनी रिपोर्ट रखेगी। उस दिन रिपोर्ट में मुहर लगेगी। जोशी के अनुसार, उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ना तय है। कैबिनेट में इस संबंध में प्रस्ताव से 22 हजार से अधिक उपनल कर्मचारी लाभान्वित होंगे।




