उत्तराखंड के जंगल में एक बार फिर से गुलदार का शव मिला , पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

ख़बर उत्तराखंड से
रामनगर

बता दे कि जंगल में एक बार फिर से गुलदार का शव मिला है।
गुलदार का शव मिलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पूरा मामला कालाढूंगी के धमोला बीट के बच्चीपुर गांव का है, जो कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के बन्नाखेड़ा रेंज में आता है।
फिलहाल मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंच चुके हैं, गुलदार के शव को अपने कब्जे में लेते हुए गुलदार की मौत का कारण जानने में जुट गए हैं।
हम आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार क्षेत्र में गुलदार के शव मिल चुके हैं, आपसी संघर्ष कहे या किसी और वजह से गुलदार की मौत हुई होगी, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here