
बेबी रानी मौर्य के उत्तराखंड राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद अब रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है, जिनकी नियुक्ति महामहिम राष्ट्रपति महोदय ने आज कर दी है हम आपको बता दें कि बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और यह जानकारी आ रही है की यूपी में भाजपा उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है क्योंकि 2022 में विधानसभा चुनाव है ऐसे में उनको पार्टी चुनाव में भी उतार सकती है
उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर
*लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर गुरमीत सिंह होंगे उत्तराखंड के राज्यपाल*
बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से किए गए आदेश जारी
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद किए गए आदेश जारी
जानकार की मानें तो भाजपा बेबी रानी मौर्य को अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतार सकती है।
वहीं, सेना के रिटायर अधिकारी को राज्यपाल बनाकर मोदी सरकार ने एक तीर से कई निशाने लगाए हैं। उत्तराखंड से बड़ी संख्या में लोग सेना में भर्ती होते हैं। ऐसे में मोदी सरकार ने रिटायर अधिकारी को राज्यपाल बनाकर बड़ा दांव खेला है। बता दें कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं






