
ख़बर उत्तराखंड से : शिक्षा विभाग ने कर डाले 13 जिलों में 13 नोडल अधिकारी तैनात , ये थी बात
विद्यालयी शिक्षा विभाग में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत प्रदेश के समस्त जनपदों के विद्यालयों एवं कार्यालयों में शैक्षिक अनुसमर्थन दिये जाने हेतु निम्नलिखित अधिकारियों को जनपद प्रभारी / नोडल अधिकारी नामित किए गए है
सम्बन्धित प्रभारी / नोडल अधिकारी जनपद की शिक्षा व्यवस्था, गुणवत्ता, जनपद की समस्याओं के निस्तारण एवं विकास कार्यों की प्रगति के साथ-साथ केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उत्तरदायी होंगे। सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वह यथासम्भव दो माह में एक बार जनपदों का भ्रमण करते हुए अनुश्रवण करेगें। सम्बन्धित अधिकारी भ्रमण कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित करेंगे कि विद्यालयों का निरीक्षण व जिला / खण्ड कार्यालय में विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी साथ-साथ हो सके। बैठक में समस्त कार्यक्रमों का अनुश्रवण / समीक्षा की जायेगी व समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही भी की जायेगी। वर्तमान में कोविड 19 के दृष्टिगत लम्बी अवधि के पश्चात् विद्यालयों का संचालन हो रहा हैं। जनपद प्रभारी इन बिन्दुओं पर भी समीक्षा करेंगे कि शासन द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का पालन हो रहा है, सभी शिक्षण / शिक्षणेत्तर कार्मिकों का वैक्सीनेशन हो चुका है, ऑनलाईन / ऑफलाईन शिक्षण की स्थिति, विद्यालयों में छात्र / अध्यापक उपस्थिति छात्र-छात्राओं के पास पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता एवं कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षण व्यवस्था का भी अनुश्रवण किया जायेगा।






