कोटद्वार में ये अजगर पकड़ा ना जाता तो कुछ भी हो सकता था देखे ये वीडियो

कोटद्वार के स्नेह में आज एक बड़ा अजगर वन विभाग के कर्मियों ने पकड़ा
अजगर इतना नाराज था कि उसने कई बार हमला करने की कोशिश की

हालांकि वन विभाग के ये कर्मी किसी तरह से उसपर काबू करने में सफल साबित हुए
आपको बता दें उत्तराखंड में इस समय लगातार बारिश जारी है ऐसे में अजगर सांप अपनी मांदो से बाहर निकल रहे हैं आज एक बड़ा अजगर एक प्लॉट में दिखाई दिया आसपास के घरों में रहने वाले लोगों ने जब अजगर को देखा तो उनकी चीख निकल गई और तुरंत वन विभाग को उन्होंने जानकारी दी जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को पकड़ा

 

 

उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख

 बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं।

हरिद्वार और टिहरी में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह भूस्खलन होने से बंद है। पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। पुलिस-प्रशासन इसपर लगातार नजर बनाए हुए है और घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं। इधर, मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम के मिजाज को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here