चमोली आपदा: सुरंग के अंदर से दो शव बरामद, एक हफ्ते से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


चमोली: उत्तराखंड के चमोली में आपदा के एक हफ्ते बाद तपोवन में सुरंग के अंदर से दो शव बरामद किए गए हैं। पहला शव सुबह करीब पांच बजे मिला। इसके बाद आगे खोदाई करने पर दूसरा शव बरामद हुआ। टनल के अंदर मिले दोनों शवों की पहचान हो गई है। मृतकों में टिहरी गढ़वाल के नरेंद्र नगर निवासी आलम सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह और देहरादून जिले के डोडोली समाल्टा(कालसी) के अनिल सिंह पुत्र भगतु शामिल हैं। आलम सीनियर इलेक्ट्रॉशियन था, जबकि अनिल वेल्डर था।

तपोवन में एनटीपीसी के निर्माणाधीन हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे अन्य 33 व्यक्तियों तक पहुंचने में रेस्क्यू अभियान जारी है। मलबे के बैक फ्लो की वजह से उसे हटाने में टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ रही। बताया जा रहा है कि अन्य लोग सुरंग से कुछ दूर हो सकते हैं। अब तक आपदा के बाद कुल 40 शव मिले हैं, इनमें 13 की शिनाख्त हो पाई है। अब भी 164 व्यक्ति लापता हैं। अब तक 41 स्वजनों के डीएनए सैंपल सुरक्षित रख लिए गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here