
चमोली: उत्तराखंड के चमोली में आपदा के एक हफ्ते बाद तपोवन में सुरंग के अंदर से 5 शव बरामद किए गए हैं। जबकि 1 शव रुद्रप्रयाग से मिला और रेणी से भी 5 शव निकाले गये है। सुबह से अभी तक कुल 11शव मिल चुके हैं।
तपोवन में एनटीपीसी के निर्माणाधीन हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे अन्य व्यक्तियों तक पहुंचने में रेस्क्यू अभियान जारी है। मलबे के बैक फ्लो की वजह से उसे हटाने में टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ रही। बताया जा रहा है कि अन्य लोग सुरंग से कुछ दूर हो सकते हैं। अब तक आपदा के बाद कुल 49 शव मिले हैं। अब भी 155व्यक्ति लापता हैं। अब तक 41 स्वजनों के डीएनए सैंपल सुरक्षित रख लिए गए हैं।





