
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत आज दिल्ली से वापस उत्तराखंड पहुंच गये हैं। देहरादून पहुँचते ही सीएम त्रिवेद्र का शानदार स्वागत किया गया। बुधवार दोपहर हेलीकॉप्टर से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, उनकी पत्नी और बेटी देहरादून पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, कई विधायकों समेत देहरादून मेयर, पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया। सीएम पर फूलों की बारिश की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिवेंद्र सिंह रावत जिंदा बाद के नारे लगाए।

गौरतलब है कि 18 दिसंबर को सीएम त्रिवेंद्र कोरोना पॉजिटिव पाए गये थे। जिसके बाद वे हाल ही में दिल्ली एम्स में अपना इलाज करा रहे थे, जहां उन्होंने कोरोना को मात दी और पिछले दिनों उन्हें डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज होने के बाद वह दिल्ली स्थित अपने घर पर आइसोलेशन थे और आइसोलेशन पीरियड पूरा करने के बाद वह दिल्ली स्थित आवास में फाइलों का निस्तारण करने में जुट गये थे। आज वह देहरादून पहुँच गये हैं।





