कोरोना को मात देकर देहरादून पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र, बोले- नई ऊर्जा के साथ फिर जनसेवा के लिए हूँ तैयार, हमारे स्वास्थ्य लाभ की कामना करने वाले सभी लोगों का हृदय से करता हूँ आभार

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नई दिल्ली से उपचार के बाद स्वस्थ होकर देहरादून लौट आये हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के जीटीसी हेलीपैड आगमन पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत और मेयर सुनील उनियाल गामा ने उनका स्वागत किया।

mostbet

मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र का तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों का आशीर्वाद प्राप्त उन्हें सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, “भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं के कारण मैं अस्पताल से पूर्णतः स्वस्थ होकर लौट आया हूं और नई ऊर्जा के साथ पुनः जनसेवा के कार्य में आप सबके बीच उपस्थित हूं।

आगे उन्होंने लिखा कि, “कोरोना को हराने में मेरी तथा मेरी धर्मपत्नी व बिटिया के स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले सभी डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ का मैं ह्रदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही हमारे स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करने वाले सभी लोगों का भी मैं हृदय से आभारी हूं। इस कठिन समय में आपके प्यार ने हमें ऊर्जा दी है, जो अनमोल हैं।”

मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि, कोरोना से बिल्कुल भी न घबराएं बल्कि इससे बचाव के सभी मानकों का अनिवार्यता से पालन करें, जैसा कि सही से मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का ख्याल रखना तथा हाथों को नियमित रूप से धोना व उन्हें सैनिटाइज करना। साथ ही कोरोना के लक्षण महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here