
*Bird Flu*
*उत्तराखंड पशुपालन विभाग ने जारी की जिलों को गाइडलाइन, अभी तक नहीं मिला एक भी मामला*
*उत्तराखण्ड में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग ने सभी जिलों को गाइडलाइन जारी कर दी है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ब्लॉक स्तर पर गठित रैपिड रिस्पांस टीम के माध्यम से पोल्ट्री फार्म पर निगरानी रखी जाए*
बात दे कि कहीं भी कोई मामला सामने आता है तो सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजा जाए
*उत्तराखण्ड में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर विभाग की ओर से सभी जिलों को गाइडलाइन जारी कर दी गई है। खासतौर पर पोल्ट्री फॉर्म को लेकर विशेष रूप से एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए है




