
उत्तराखंड से बड़ी ख़बर
मंत्री हरक सिंह रावत को आएगी आज अच्छी नींद तीन गुलदारों की मौत का हुआ खुलासा।
आपको बता दें कि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार जिले की सीमा पर लालढांग क्षेत्र के आस पास के जंगल में बीते दिनो तीन गुलदार मृत पाए गए थे ।जिसके बाद पूरे महकमे से लेकर मंत्री हरक सिंह रावत के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई थी
पर आज अभी गुलदार की मौत का खुलासा हो गया है।
बता दें कि जो खबर आई है उसके अनुसार तीनों गुलदार की मौत कुत्ते का जहरीला शव खाने से हुई है।
बता दे के वन विभाग के एसओजी टीम प्रभारी अनुराग जुयाल की टीम ने आज इस बात का खुलासा किया। इस मामले में लालढांग क्षेत्र से अभी तक एक सुखपाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
जिसने पूछताछ में उसने बताया कि गुलदार उसके कुत्ते को उठाकर ले गया था। ओर इस हमले में कुत्ते का एक बच्चा घायल हो गया था।

ओर उसने बच्चे के घाव में कीड़े पड़ने पर उसमें तेज जहर डाला था। फिर इसके बाद कुत्ते का बच्चा मर गया।
ओर फिर इस सुखपाल ने कुत्ते को जंगल में फेंक दिया।
खबर आई है कि फिर कुत्ते का जहरीला शव खाने की वजह से ही तीन गुलदारों की मौत हुई है।

ओर इससे पहले मिली जानकारी के अनुसार तीनों गुलदार के शव अलग-अलग डिवीजनों की सीमाओं में मिले थे।
बहराल ये तो आज की बात है जो अधिकारी कह रहे है।इससे पहले वन महकमे के अफसरों को डर सता रहा था कि आखिर क्या कोई बड़ी साजिश तो नही रची जा रही हैं जिस तरह से लगातार तीन गुलदार की मौत हो गई बहराल आज रात मंत्री हरक सिंह रावत सहित वन महकमे के लोग
को नींद ठीक आएगी।









