
बड़ी ख़बर : कथित चैनल के मालिक बने अनुज अग्रवाल को उड़ीसा पुलिस ने किया गिरफ्तार
आपको बता दे कि ख़बर है कि उत्तराखंड समेत उत्तरभारत के कही राज्यो मै जिस पर कही मुकदमा दर्ज़ है वो पत्रकार अनुज अग्रवाल गिफ्तार हो गया है । जानकारी है कि
कई दिनों से चल रहे चोर सिपाही का खेल आखिरकार कुछ दिन पहले खत्म हो गया है ।
जी हां तहलका इंडिया न्यूज़ चैनल के कथित ब्लैकमेलर CMD अनुज अग्रवाल को ओडिशा पुलिस ने एक नए मामले में धर दबोचा है
ख़बर थी को ये ब्लैकमेलर पत्रकार कई मामलो में फरार था। जिसके चलते यूपी समेत कई राज्यों की पुलिस इसके पीछे लगी हुई थी। ख़बर थी कि वही पुलिस से बचने के लिए इस ब्लैकमेलर पत्रकार ने ओड़िसा को अपना ठिकाना बनाया। जिसके बाद इस पत्रकार ने 12 जून को ओड़िसा के बरगड जिले की एक कम्पनी के अस्सिस्टेंट मैनेजर को अपना निशाना बनाते हुए उनसे कट्टे के बल पर ब्लैकमेल करते हुए रंगदारी मांगी।
खबर है की जिसमे रंगदारी की शिकायत पर फिर पुलिस ने अपनी सुझबुझ से मौका ए वारदात पर फर्जी पत्रकार अनुज अग्रवाल को तीन साथी विशाल गंभीर, इमरान खान तपन कुमार साहू को तीन लाख की रंगदारी लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। बता दें इनके पास से कैमरा माइक आईडी, प्रेसकार्ड समेत लैपटॉप बरामद हुआ है। ये वही ब्लैकमेलर अनुज अग्रवाल है जिसने बीते दिनों देहरादून के इन्द्रेश अस्पताल समेत यूपी के मुरादनगर में भी लाखो की रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद ये पत्रकार फरार हो गया था।





