
अजीत डोभाल ने चाहा तो भाजपा से शौर्य डोभाल का पौड़ी लोकसभा से चुनाव लड़ना तय! फिर कर्नल कोठियाल कांग्रेस से होंगे मैदान में!
अब आगमी लोकसभा के चुनाव मैं महज आज से 30 दिन शेष है 11 अप्रेल को जनता मतदान करने अपने घरों से निकलेगी समय कम रह गया पर अभी तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान होना बाकी है लिहाजा उत्तराखंड़ राज्य की पांचो लोकसभा सीट मे से किसको कहा टिकट मिल रहा है ये कयास लगाए जाने लगे है
सबसे ज्यादा चर्चा पौड़ी लोकसभा सीट की है कि यहा से बीजेपी किसको टिकट देगी । आपको बता दे कि पौड़ी लोकसभा सीट से मेजर जरनल ओर पूर्व सीएम भुवन चन्द्र खंडूड़ी ओर वर्तमान सांसद पौड़ी गढ़वाल का इस चुनाव के मैदान मे उतरना मुस्किल है वजह उनका स्वास्थ्य । लिहाजा हर कोई बीजेपी नेता यहा से अपने टिकट की दावेदारी काफी समय से करता आ रहा है । जो लाज़मी भी है पर टिकट किसको दिया जाए इसके लिये बीजेपी जनता के सुझाव ओर आंतरिक सर्वे का आंकलन भी कर चुकी होगी ।
आपको बता दे कि उत्तराखंड कि पौड़ी लोकसभा सीट से बीजेपी से टिकट के लिये काफी लोगो के नाम चर्चा में है. लेकिन इस बार सबकी नजर सबसे पहले उत्तराखंड़ सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रही अमृता रावत पर टिकी है जो कि तीन बार उत्तराखंड में MLA ओर Cabinet Minister रह चुकी है अमृता रावत पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा उत्तराखंड सरकार में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की धर्म पत्नी है। सतपाल महाराज 1996 ओर 2009 में पौड़ी सीट से सांसद भी रह चुके है ।अमृता रावत की छवि साफ बताई जाती है आपको बता दे कि जब अमृता रावत ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम था तो उनके साथ गए सभी काग्रेस के नेताओ को जो आज बीजेपी के नेता है ओर त्रिवेन्द्र सरकार मैं आज मंन्त्री भी है सभी को टिकट बीजेपी ने दिया था पर रावत को टिकट नही मिला था इस लिहाज से अमृता रावत भी पौड़ी लोकसभा सीट से टिकट माग रही है ।
वही समय समय पर ख़बर भी आती है कि सतपाल महाराज की उपेक्षा होती रहती है जिससे सतपाल महाराज भी कभी कभी नाराज़ नज़र आते है क्योकि सतपाल महाराज भी सीएम पद के प्रबल दावेदार थे पर बीजेपी हाईकमान ने त्रिवेन्द्र रावत को अपनी पहली पसंद बताकर सीएम बनाया । अब हमारे सूत्र बताते है कि बीजेपी हाईकमान पौड़ी लोकसभा से अमृता रावत को अगर टिकट देकर मैदान मे उतारती है तो काफी हद तक सतपाल महाराज की नारजगी दूर हो जाएगी और पौड़ी लोकसभा सीट पर सतपाल महाराज हो या अमृता रावत दोनों का अपना वोट बैंक भी ठीक ठाक है अगर अमृता रावत को टिकट मिला तो सतपाल महाराज हर हाल मे ये सीट जीतने के लिए साम दाम दंड भेद की नीति अपनायेगे ।
अब बात बीजेपी के उस नेता की जिनको हाईकमान के आदेश का पालन करने के बाद सतपाल महाराज के लिए अपनी विधानसभा छोड़नी पढ़ी थी जानकार कहते है कि उस लिहाज से तीरथ सिंह रावत को पौड़ी लोक सभा का टिकट मिल सकता है। और वो अपनी दावेदारी भी जाता चुके है। ओर अगर पौड़ी लोकसभा से तीरथ सिंह रावत को टिकट मिला तो जरनल खडूडी ये सीट फिर से बीजेपी की झोली मे डालने के लिए फिर पौड़ी की जनता के बीच जाकर तीरथ रावत के लिए वोट मागते दिखेंगे ।
पर तीरथ सिंह रावत को भाजपा हाईकमान ने लोकसभा चुनाव मे हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण जिमेदारी सौपी है उस लिहाज़ से कम ही लग रहा है कि भाजपा दोहरी जिमेदारी तीरथ रावत को दे।

अब बात कर्नल अजय कोठियाल की जो पूरा मन बना चुके है कि चुनाव तो लड़ना ही है और वो भी पौड़ी लोकसभा सीट से अब देखना ये होगा कि कर्नल कोठियाल भाजपा की पसंद बनते है या नही पर अगर भाजपा पसंद ना भी करे तब भी ये बात साफ है कि कर्नल कोठियाल पौड़ी लोकसभा सीट से मैदान में होगे।
कर्नल कोठियाल की ताकत वो खुद है और उत्तराखंड़ की जनता खास कर पौड़ी लोकसभा की जनता आज उनके नाम और काम से अनजान नही ऐसे मे देखना ये दिलचस्प है कि कर्नल किसी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ते है ।

अब बात आती है उस नाम की जो भारत माता की सेवा कर रहे है जो पौड़ी गढ़वाल के लाल है जिनके नाम से दुश्मन भी कप कपा जाते है जी हा भारत के राष्ट्रटिय सुरक्षा सहलाकर अजीत डोभाल जी। जहा एक तरफ उत्तरखण्ड के लाल अजीत डोभाल देश की सेवा कर रहे है उनको देखकर ओर उनके कामो को सुनकर उत्तराखंड का हर आम जनमानस गर्व महसूस करता है वही अब दूसरी तरफ उनके पुत्र शौर्य डोभाल भी उत्तरखण्ड राज्य की सेवा में अपनी भागीदारी तय कर चुके जिसकी शरूवात पौड़ी गढ़वाल से वो काफी समय पहले से कर चुके है शौर्य कहते है कि राज्य में ‘बुलंद उत्तराखंड’ और ‘बेमिसाल गढ़वाल’ के तहत युवाओं को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। बुलंद उत्तराखंड के तहत बेमिसाल गढ़वाल अभियान एक ऐसी शुरूआत है, जिससे न केवल युवाओं को स्वरोजगार से जोडऩे का प्रयास वो काफी समय से कर रहे है बल्कि वहीं एक ऐसे सशक्त राज्य की परिकल्पना की नींव भी रखी जा रही है, जो देश के लिये बहुआयामी प्रतिभाओं का निर्माण करें। इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष और बुलंद उत्तराखंड से जुड़े शौर्य डोभाल ने ये जानकारी बोलत उत्तराखंड़ से बात कर दी उन्होंने बताया कि, बुलंद उत्तराखंड एक ऐसा अभियान है जो राज्य के सम्मान, पर्यटन की संभावनायें और क्षेत्र के विकास के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया की ये अभियान उत्तराखंड के लोगों के लिये काफी फायदेमंद होगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को उज्जल भविष्य देना सुनिश्चित करना हैं। शोर्य ने बताया कि मिशन के तहत बेमिसाल गढ़वाल का अभियान बुलंद उत्तराखंड योजना के अंतर्गत चलेगा। बेमिसाल गढ़वाल अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे राज्य के व्यापक विकास, मसलन कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, मशरूम फार्मिंग, सांस्कृतिक विरासत, संस्कृति, शिक्षा, रोजगार के अवसर, बाल सुधार आदि के क्षेत्र में विकास करना है। डोभाल ने बताया वो अपने राज्य के विकास के लिये प्रतिबद्ध है। वो इस पूरी योजना की शुरूआत गढ़वाल मंडल से कर चुके है क्योंकि गढ़वाल ही उनकी माृतभूमि भी है। जहां उनका गांव पौड़ी जिले के घिरी गांव में है उसके बाद इस अभियान से उन्होंने कुमाऊं को भी जोड़ा ! शौर्य ने कहा, हम चाहते हैं कि इस अभियान के साथ आम लोग, समर्थक और शुभचिंतक भी जुड़ें। जिससे सब मिलकर एक मजबूत राज्य के साथ सशक्त देश और समाज का निर्माण कर सके। इस अभियान के जरिये हम लोगों मे आत्मविश्वास और साकारात्मकता भरना चाहते हैं बेमिसाल गढ़वाल की अन्य कार्यों पर प्रकाश डालते हुये शौर्य ने बताया कि इस अभियान के तहत युवाओं की कैरियल काउंसिलिंग, गांव गाँव में मोबाइल क्लीनिक, महिलाओं को स्किल डवलपमेंट के प्रोग्राम से जोडऩा और उनके लिये स्वरोजगार के अवसर पैदा करना उनके इस अभियान के साथ किसान और दुग्ध उत्पादन करने वाले भी जुड़े हैं। वहीं, युवाओं की कैरियर काउंसिलिंग के जरिये ये बताया जाता है कि उन्हें कौन सा कोर्स करना चाहिये और किस क्षेत्र में उसकी ज्यादा जरूरत है। इसी तरह मोबाइल क्लीनिक पोखरी, कल्जिखाल, जखोली, दसोली, पौड़ी, अगस्तमुनी ब्लॉक में मोबाइल क्लीनिक आम लोगों को काफी फायदा पहुंचा रहे हैं। ये मोबाइल क्लीनिक मेट्रो हॉस्पिटल के डा पुरुषोत्तम लाल के तकनीकी और मेडिकल सहयोग से संचालित हो रहा है। शौर्य डोभाल ने बताया कि इसके अलावा भी कई अन्य गतिविधियां संचालित हो रही है। जैसे बुलंद उत्तराखंड के तहत विकास गोष्ठी, यूथ कॉन्क्लेव, महिला सशक्तीकरण, गांव रोजगार और किसानों की सृमद्धि के लिये भी कई आयोजन किये जा रहे हैं। धर्मा लाइफ के सीईओ गौरव मेहता बताते हैं कि बुलंद उत्तराखंड के साथ धर्मा लाइफ कई तरह से सहयोग कर रहा है। जैसे गांव के समाजिक विकास को ग्रामीण उद्यमिता के जरिये सृदढ़ करने का प्रयास हो गांव की साफ सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्किल डवलपमेंट आदि में सहयोग हो या पौष्टक आहार सुनिश्चित करना हो। गांव में शिक्षा, डिजिटल ज्ञानऔर स्वास्थ्य पर विशेष तौर पर काम किया जा रहा है। वहीं, महिलाओं को स्वरोजगार या उद्यमिता से जोडऩे के विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। जिससे उत्तराखंड के गांव मजबूत हों। इस अभियान के साथ विभिन्न संस्थायें भी जुड़ी हैं। जैसे धर्मा लाइफ के सीईओ गौरव मेहता, डा लाल मेट्रो हॉस्पिटल, अमेठी यूनिवर्सिटी, टीडीआई इंटरनेशनल, टेस्ट फॉर जॉब (कोचिंग क्लासेस) और कोचिंग सॉफ्टवेयर स्पोर्ट।। कुल मिलाकर शौर्य डोभाल अब अपने उत्तरखण्ड राज्य के पहाड़ के दर्द को कम करने के लिए मैदान मे उत्तर चुके है जो एक बेहतर पहल है आपको बता दे कि बीजेपी हाईकमान भी युवा शौर्य डोभाल को पसंद करता है और आने वाले लोकसभा चुनाव मे। पौड़ी लोकसभा सीट से शौर्य डोभाल भी मज़बूत दावेदार है कहा जा रहा है कि अगर सर अजीत डोभाल जी चाहेगे तो पौड़ी से शौर्य डोभाल का टिकट तय है ।
बोलता उत्तराखंड से बात करते हुए शौर्य डोभाल कहते है कि टिकट मिला तो चुनाव लडूंगा पर ये सब बीजेपी हाईकमान पर निर्भर है दरसल मे पूरा पौड़ी गढ़वाल देश भक्ति का गढ़ है । पूर्व सैनिकों की ओर आज़ के जवानों की पहचान है पौड़ी ।
ओर जिस तरह से अजीत डोभाल जी के पुत्र है शौर्य डोभाल को अगर पौड़ी लोकसभा से टिकट मिलता है तो ये तो तय है कि पूर्व सैनिकों का ओर नोजवानो का साथ शौर्य के साथ होगा और ये बात भी सही है कि शौर्य को तैयारी करने का समय ना के बराबर मिलेगा जो उनके लिए ठीक नही क्योकि मेहनत जायद होगी और सबसे बड़ी बात ये है कि टिकट तो शौर्य को अगर बीजेपी से दिलवाने मे अजीत डोभाल कामयाब हो गए तो जीत कर आने की पूरी जिमेदारिया खुद शौर्य की होगी क्योकि इस पौड़ी लोकसभा से अगर शौर्य को टिकट मिला तो आज तक का सबसे बड़ा भीतर घात होना तय है शौर्य के साथ ओर अगर शोर्य उसको मैनेज नही कर पाए तो ये पौड़ी गढ़वाल की सीट अंदरूनी गुटबाज़ी के चलते बीजेपी के हाथ से निकल जायेगी बहराल देखते है इस बार क्या करत है बीजेपी हाईकमान क्योकि उनके तरकश मे अभी वो सब तीर है जो किसी को दिखाई नही दे रहे । पर सूत्र बोल रहे है कि अगर शोर्य डोभाल पौड़ी लोकसभा से भाजपा के टिकट पर मैदान मे उतरते है तो फिर कर्नल कोठियाल कांग्रेस के टिकट से मैदान मे होंगे! ! ये कयास लगाए जाने लगे है बहराल उम्मीद है कि जल्द ही अपने अपने उम्मीद वारो के नाम का एलान भाजपा ओर कांग्रेस जल्द कर देगी।





