
दुःखद ख़बर है आपको बता दे कि नेपाल के दार्चुला जिले के राताकाठा वाली जगह पर कल रात लगभग 8 बजे एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जानकारी अनुसार इस जीप में 14 लोग सवार थे जिनमें से 10 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि 4 लोग घायल हो गए।
जानकारी अनुसार घायलों का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है। वही जीप चालक की पहचान दीपक धामी के रूप में हुई है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।
ख़बर है कि जीप में सवार सभी लोग जिला दार्चुला से रोजमर्रा की चीजों की खरीदारी के बाद अपने गांव की और जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सड़क खराब होन के कारण ड्राइवर जीप पर नियंत्रण नहीं रख सका।ओर ये दुःखद दर्दनाक हादसा हो गया







