
भगवान सिंह की रिपोर्ट पौड़ी गढ़वाल
आपको बता दे कि जिलाधिकारी ने खैरासैंण झील का स्थलीय निरीक्षण किया है
साथ ही खैरासैंण गांव को टूरिस्ट विलेज के रुप में विकसित करने हेतु कार्ययोजना बनाने के
निर्देश दिए है
ख़बर विस्तार से सतपुली मै पोड़ी के जिलाधिकारी धीरज सिंह गब्याल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के गांव में प्रस्तावित
खैरासैंण झील का स्थलीय निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को झील के साथ ही खैरासैंण गांव को टूरिस्ट विलेज के रुप में विकसित करने हेतु कार्ययोजना बनाने के
निर्देश दिए।
आपको बता दे कि प्रशासनिक अमले के साथ खैरासैंण पंहुचे जिलाधिकारी ने प्रस्तावित झील हेतु चयनित जगह के साथ ही आसपास की जगह का भी निरीक्षण किया, और साईड डेवलपमेंट हेतु राजस्व विभाग द्वारा चिन्हित जगह के साथ ही निकटवर्ती जगहों को भी इसमें शामिल करने के निर्देश दिए। राजस्व कर्मियों द्वारा झील के आसपास काश्तकारों की नाप भूमि होने से भूमि मिलने में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी देने पर डीएम ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से वार्ता की। जिसमें उन्होंने झील बनने से क्षेत्र में होने वाले पर्यटन विकास से ग्रामीणों एवं क्षेत्र के चंहुमुखी विकास की बात ग्रामीणों के सामने रखी।
साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को काश्तकारों को केंद्र में रखकर गांव को टूरिस्ट विलेज बनाने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अपर्णा ढौंढियाल, तहसीलदार जेपी कोटनाला, सीएम के बड़े भाई बजमोहन रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, ग्राम प्रधान गणेश रावत, राजेंद्र सिंह रावत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।





