
लालकुआं घास लेने की गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, अगले दिन मिला क्षत-विक्षत शव
आपको बता दे कि ख़बर दुःखद है ओर ख़बर लालकुआं से है। डाली रेंज के जंगल में एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। ये दुःखद घटना तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज की है। आपको बता दे कि मृतक महिला भवानी देवी शीशम भुजिया बिंदुखत्ता की रहने वाली हैं।
वही सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह लालकुआं कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कल देर शाम महिला घास लेने जंगल गयी थी। लेकिन वापस नहीं लौटी।
तब पूरी रात परिजनों ने जंगल में भवानी देवी की खोजबीन की।
जिसके बाद उन्हें आज यानी गुरुवार की सुबह डॉली रेंज महिला का शव मिला। वही इस घटना के बाद से परिवार और गांव में दुख के साथ ही दहशत का माहौल है।
आपको बता दे पहाड़ो मै लगातार गुलदार या बाघ का शिकार पहाड़ के लोग बन रहे है ।






