
ये ख़बर दुःखद है आपको बता दे कि आज सुबह मसूरी से देहरादून आ रही एक तेज रफ्तार मारुति बलेनो कार सड़क पर पलट गई। ओर फिर 108 की मदद से घायलों और मृतकों को दून अस्पताल पहुंचाया गया। ये दुःखद घटना आज तड़के लगभंग 4. बजे साईं मंदिर के पास हुई जब एक मारुति बलेनो कार नंबर यूके07बीवाई6048 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जानकारी के मुताबिक कार मसूरी से देहरादून की तरफ काफी तेज रफ्तार से आ रही थी।
वही सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंची । जहां स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार घायलों को बाहर निकाल कर 108 से दून अस्पताल पहुचाया गया, वही उपचार के दौरान दो वाहन सवार युवकों अनिल कुमार सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी ग्राम बहेड़ा टिहरी गढ़वाल उम्र 26 वर्ष और नीरज पुत्र रूप सिंह ग्राम श्रीकोट तहसील घनसाली टिहरी गढ़वाल उम्र 20 वर्ष को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया
आपको बता दे कि वाहन में सवार अन्य घायल दो व्यक्ति का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। वाहन में सवार लड़की अदिति नेगी पुत्री राज कमल नेगी निवासी बंजारावाला नेहरू कॉलोनी उम्र 21 वर्ष सकुशल है। मृतकों एवं घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
बहराल इन बढ़ते सड़क हादसे ने सरकार को भी चिंता मे डाल रखा है






