
भगवान सिंह की रिपोर्ट
बेकिगं न्यूज
आज दिनांक 9 दिसंबर 2018 को समय 9:25 बजे थाना सतपुली पर सूचना प्राप्त हुई की पौड़ी कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना लैंसडाउन क्षेत्र अंतर्गत कुल्हाड बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है।
इस सूचना पर थाना सतपुली पुलिस द्वारा त्वरित रूप से मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। दुर्घटना ग्रस्त वाहन UK07BA0056 TOYOTA ETIOS में पांच व्यक्ति सवार थे। उक्त पांचों व्यक्ति विवाह में सम्मिलित होने पौड़ी च्विंचा गाँव से फरीदाबाद जा रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सभी व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार भेजा गया है।

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सूची।
1. राकेश पुत्र आलम सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी च्विंचा गांव पौड़ी 2. सरिता नेगी पत्नी राकेश उम्र 47 वर्ष निवासी उपरोक्त
3. अंशुमन पुत्र राकेश उम्र 11 वर्ष निवासी उपरोक्त
4. अभिनव पुत्र राकेश उम्र 8 वर्ष निवासी उपरोक्त
5. हरीश पुत्र प्रेम सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी पनिया घुड़दौड़ी पौड़ी।(चालक)
बहराल भगवान कि किर्पा रही कि सब लोग ठीक है ।






