
Mountain Organic -:
विशुद्ध हिमालयी जैविक उत्त्पादों की बेचने व खरीदने के लिए हम आप के द्वार है।कोई भी खाद्य सामग्री हो जैसे-: मसाले,सब्जी,फल,दालें, अनाज,चाँवल,मंडवा, तिलहनी फसलें।
यूं तो आजीवका के लिए उत्तराखंड से अनेकों साल से अनैच्छिक पलायन हो रहा है। मग़र जीविका ही नही शिक्षा स्वास्थय जैसी अनेकों मुद्दे भी है जिन के कारण पर्वतीय क्षेत्र से पलायन हो रहा है। उत्तराखंड ही नही अपितु समूचा उत्तर भारत इस विकट समस्या से जूझ रहा है। शहरीकरण के कारण लोगों को जैविक विशुद्ध खाद्य पदार्थ नही मिल रहे है जिस की वजह से अनेकों रोगों का जन्म हो रहा है और उस से भारी गरीबी कुपोषण की स्थिति उत्तपन्न हो रही है। आज पहाड़ों में जैविक खेती हो रही है मगर उस सामग्री को बाज़ार नही मिल रहा है। कही खाद्य उत्त्पाद सड़ रहे है और कही उपब्धता नही है। उपभोक्ताओं को बिशेले पदार्थों का सेवन करना पड़ रहा है।
Mountain Organic सभी किसानों व उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। हम एक दूरी को खत्म करने के लिए बाज़ार उपलब्धता पर काम कर रहे है। जरूरतमंद ब्यक्ति हमारे दुकानों से रोजमर्रा का सामान खरीद सकता है और किसान हमें सामान बेच सकता है। आप के एक फोन पर सामान आप के घर से हम खरीदने आएंगे। पहले चरण में सामान खरीदने के लिए देहरादून में खुदरा बाज़ार उपब्ध है। निकट भविष्य में ख़ुदरा ब्यापार अन्य राज्यों व शहरों में भी होगा। मग़र थोक भाव के लिए समूचे देश में आप को जैविक उत्त्पाद हम से मिल जाएंगे। देहरादून के इंद्रप्रस्थ लेन नम्बर 05 में आप को जैविक खाद्य सामग्री मिल जाएगी जो (सरस) स्वयम सहायता समूहों के द्वारा उपलब्ध कराई गई है।यह उत्त्पाद पूर्णतः जैविक है।
हमारा लक्ष्य है कि अन्न का एक दाना भी बर्बाद न जाये। किसानों को वाजिद दाम मिले।
*देवेश आदमी*





