
स्कूल वैन चालक की हरकतों से परेशान छात्रा ने खाया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत
बोलता उतराखंड लगातार इस बात को बोल रहा है कि देहरादून को ना जाने किस की नज़र लग गई है हर दिन अपराध के मकड़जाल मे देहरादून फसता जा रहा है।
आपको बता दे कि देहरादून में एक स्कूल वैन चालक की हरकतों से परेशान नौवीं कक्षा की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है।
ख़बर विस्तार से ये पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। आपको बता दे कि जानकारी के अनुसार छात्रा ने 10 अक्टूबर को जहर खाया था। जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थी। ओर आज दोपहर बाद छात्रा की मौत हो गई। 
ख़बर है कि चालक कई सालों से छात्रा को परेशान कर रहा था। जिस कारण तंग आकर परिजनों ने छात्रा का स्कूल भी बदलवाया था। मगर फिर भी उसने छात्रा का पीछा नहीं छोड़ा। आरोपी छात्रा को बार-बार एक वीडियो वायरल करने धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने श्यामपुर गांव निवासी वैन चालक को गिरफ्तार करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
आपको बता दे कि लगातार देहरादून में महिला अपराध बढ़ता जा रहा , दुष्कर्म, छेड़छाड़, रेप, की घटनाये आये दिन सुनने को मिल रही है, नाबालिग छात्रा के साथ भी लगातार अपराध बढ़ रहा है। ऐसे मैं देहरादून पुलिस के लिए अब ये बढ़ते अपराध किसी बड़ी चुनोती से कम नही ।





