
ये है पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी, सांसद (राज्यसभा), राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख, भाजपा।
जो नए साल के आगज़ पर रामनगर , कोटद्वार, ओर उतरकाशी की जनता को एक बड़ी राहत देने जा रहै और ये राहत है स्वास्थ्य सेवाओं की जी हा जनवरी में शुरू हो जायेंगे सभी तीनों आईसीयू –
आपको बता दे कि धूमाकोट के निकट हुई बस दुर्घटना के बाद उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने हेतु पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी ने संकलप लिया था कि कि प्रतिवर्ष दो या तीन आईसीयू केंद्र उत्तराखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में स्थापित करूँगा। ओर वो राहत अब पहाड़ की जनता को मिलने भी जा रही है पहले चरण में पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी ने रामनगर, कोटद्वार और उत्तरकाशी चिकित्सालयों में आईसीयू और वेंटिलेटर सुविधा हेतु घोषणा की थी और साथ ही उन्होंने अपनी सांसद निधि से धन भी स्थानांतरित कर दिया था। इस हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज टेंडर जारी कर दिये गये हैं। पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी ने उम्मीद जताई है कि नववर्ष के शुभारंभ में ये तीनों केंद्र अपने योगदान हेतु तैयार हो जाएंगे और जनता को समर्पित हो जाएंगे। आपको बता दे कि इन तीन आईसीयू केंद्रों के प्रारंभ होने से संबंधित चिकित्सालय में गंभीर रोगियों को निसंदेह लाभ मिलेगा। आपको बता दे कि पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी का प्रयास है राज्य के सभी प्रमुख चिकित्सालयों को आईसीयू सुविधा से जोड़ा जाये, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तात्कालिक लाभ मिल सके
बहराल उत्तराखंड के लोकप्रिय जननेता पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी को बोलता उत्तराखंड की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद ओर सुभकामनाये आप आगे इसी प्रकार पहाड़ के दर्द को दूर करते रहे तो वो दिन दूर नही जब आपका न्यू उत्तराखंड बनाने का सकल्प जल्द पूरा होगा क्योकि पीएम मोदी का साथ उत्तराखंड राज्य को पूरा मिला रहा है ओर पूरी केंद्र सरकार का भी ।जिसके लिए आपको धन्यवाद। 
आपको तो मालूम ही है कि राज्य के पहाड़ी जिलो मे लगातार सड़क हादसे हो रहे है जिन्हें कम करने की कोशिश भले ही त्रिवेन्द्र सरकार ने की हो पर अब तक कोशिश धरातल पर ना उत्तर पाई आये दिन सड़क हादसों की दुःख दाई ख़बर बड़ा दर्द देती है ओर उससे बड़ा दर्द तब मिलता है जब पहाड़ो मे अछी स्वास्थ्य सेवाएं ना होने के कारण घायलों को इलाज़ के लिए देहरादून तक रेफेर करना पड़ता है और इस बीच कई लोगो की जान भी चली जाती है अस्पताल पहुचते पहुँचते । आपको बता दे कि चार धाम यात्रा मॉर्ग की बात हो या गढ़वाल के द्वार कोटद्वार की इन सभी मार्गो पर अच्छे अस्पताल ओर विशेष सुविधाओं की जरूरत सदैव रहती है ।
लेकिन अब पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी ने काफी हद तक राहत दी है जो साल 2019 के आगज़ से मिलने लग जाएगी ।ओर रामनगर , कोटद्वार, ओर उतरकाशी,की जनता के साथ साथ इन मार्गो से यात्रा करने वाले पर्यटक ओर भक्तों को भी कठिन और गंभीर हालत में अब अछी स्वास्थ्य सेवा मिलेगी । जो एक बड़ी राहत है इसलिए पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी को एक बार फिर बहुत बहुत धन्यवाद









