
ख़बर है कि
काठगोदाम थाना क्षेत्र के ब्यूरो खाम गांव में कोरोना पॉजिटिव पति की मौत से परेशान पत्नी ने तीन बच्चों के साथ जान देने की कोशिश की
इन , बच्चों की उम्र 15 ,11 और 5 साल बताई जा रही है

बता दे कि महिला के पति की कल ही कोरोना से मौत हुई थी ,
महिला ने बच्चों को खाने में जहरीला पदार्थ देकर खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की , लेकिन तीनों बच्चों और महिला को पड़ोसियों की मदद से समय रहते हल्द्वानी बेस अस्पताल पहुंचा दिया गया , जहां सभी की हालत में अब सुधार है।
जानकारी है कि महिला के पति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कल ही मौत हुई थी, बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की मौत से परेशान थी जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया, फिलहाल तीनो बच्चों और महिला का बेस अस्पताल में इलाज जारी है ।




